मामा के घर आए भांजे ने सुसाइड किया, चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटका

मामा के घर आए भांजे ने सुसाइड किया, चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटका
टोंक में सोमवार को नर्सिंग छात्र ने अपने ननिहाल में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह 11 बजे तक भी कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन हलचल नहीं होने पर गेट तोड़कर घुसे तो युवक लटका हुआ था। परिजन युवक को उतारकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में हुई। सूचना पर थाना प्रभारी नेमीचंद भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परिजनों को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं।

थानाधिकारी नेमीचंद गोयल ने बताया- कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसके परिजन उसकी जांच के लिए अस्पताल लाए है। इस पर टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां जानकारी लेने पर पता चला कि बलाइयों का चौक (टोडारायसिंह) निवासी हेमंत(22) मेहंदवास गेट के पास संघपुरा स्थित अपने मामा के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहां चुन्नी से बनाए फंदे से पंखे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक नर्सिंग का छात्र है। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव ले गए।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा