रोडवेज बस के कुचलने से 3 महिलाओं की मौत, स्कूटी समेत घसीटते हुए ले गई

रोडवेज बस के कुचलने से 3 महिलाओं की मौत, स्कूटी समेत घसीटते हुए ले गई

श्रीगंगानगर में रोडवेज बस ने स्कूटी से जा रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में तीनों महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक महिला 6 महीने की गर्भवती थी। दो उसके साथ में उसका अल्ट्रासउंड कराने जा रही थीं। टक्कर लगते ही तीनों स्कूटी समेत बस के नीचे चली गईं। तेज रफ्तार बस तीनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। ई-स्कूटी चकनाचूर हो गई। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना रायसिंहनगर में केवी स्कूल के पास दोपहर करीब 3 बजे हुई। मृतक महिलाओं की पहचान सुमन (28), पिंकी (23) और रेशमा (29) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही हैं। रायसिंहनगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया- रेशमा 6 महीने की प्रेग्नेंट थी। वह अपने परिवार की सुमन और पिंकी के साथ ई-स्कूटी से रायसिंहनगर अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने भारत माला रोड पर स्कूटी को मोड़ा तभी रायसिंहनगर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं बस के नीचे आ गईं और बस तीनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई ।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा