बनने वाला है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को खूब मिलेगी तरक्की

बनने वाला है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को खूब मिलेगी तरक्की

वैदिक ज्योतिष में जब सूर्य और बुध एक ही राशि में साथ आते हैं, तो इसे बुधादित्य राजयोग कहा जाता है. सूर्य जहां व्यक्ति के आत्मबल, नेतृत्व क्षमता, सरकारी क्षेत्र और प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार, योजना और आर्थिक फैसलों से जुड़े होते हैं. इन दोनों ग्रहों की युति जब बनती है, तो सोचने-समझने की क्षमता के साथ-साथ निर्णय लेने की ताकत भी बढ़ जाती है. इस समय बुध पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं और 13 फरवरी को सूर्य देव भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे. इससे बनने वाला बुधादित्य राजयोग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय करियर, धन और प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग आय और सफलता से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है. यह योग आपकी कुंडली के लाभ भाव में बन रहा है, जिससे अचानक धन लाभ, रुके हुए पैसे की प्राप्ति या नई कमाई के स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उनकी पहचान मजबूत होगी. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को नेटवर्क बढ़ाने और बड़े लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. इस दौरान आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग भाग्य का साथ लेकर आएगा. यह योग आपके भाग्य भाव में बन रहा है, जिससे किस्मत का पूरा सपोर्ट मिल सकता है. करियर में नई दिशा मिलने के योग हैं. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार में बड़े फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह राजयोग धन और वाणी से जुड़े मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है. यह योग आपकी कुंडली के धन भाव में बन रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आपकी बातचीत और सोच लोगों को प्रभावित करेगी, जिसका फायदा नौकरी और बिजनेस दोनों में मिलेगा. निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. पुराने प्रयास अब रंग ला सकते हैं. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी. आपकी राय को महत्व मिलेगा.

  • Related Posts

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई दौसा में 19 साल की स्टूडेंट की क्लास में हार्ट अटैक से मौत हो गई।…

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात उदयपुर में भाजपा के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता के खिलाफ शहर के…

    You Missed

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

    बीजेपी के पूर्व पार्षद पर रेप का मामला दर्ज, युवती को नौकरी का झांसा देकर की वारदात

    बीकानेर : जयपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

    बीकानेर : जयपुर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति घायल

    बीकानेर : अचानक सीने में हुआ दर्द, विवाहिता की हुई मौत

    बनने वाला है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को खूब मिलेगी तरक्की

    बनने वाला है बुधादित्य राजयोग, 3 राशियों को खूब मिलेगी तरक्की

    एसएचओ ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका, गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी

    एसएचओ ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका, गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी