120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

साल 2026 की शुरुआत से ही ग्रहों की चाल असाधारण संकेत दे रही है. फरवरी का महीना खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ राशि में एक साथ कई ग्रह आने वाले हैं जिसमें राहु, बुध और शुक्र पहले से ही यहां मौजूद हैं, फिर 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल के प्रवेश से यह संयोग और प्रभावशाली हो जाएगा. महीने के अंत तक कुंभ में पांच प्रमुख ग्रह एक साथ सक्रिय रहेंगे, जिसका असर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के रूप में दिखाई दे सकता है.

द्रिंक पंचांग के अनुसार, मार्च में तस्वीर बदलती नजर आएगी. 2 मार्च को शुक्र और 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि पहले से स्थित हैं. इस तरह मीन में सूर्य-शुक्र-शनि का विशेष संयोग बनेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ऐसा संयोग कई दशकों बाद बन रहा है. यह समय कुछ राशियों के लिए स्थिरता और उन्नति लाएगा, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं वे 4 राशियां, जिनके लिए यह समय खास साबित हो सकता है.

वृषभ राशि
आपके लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में मजबूती देने वाली है. लंबे समय से जिस स्थिरता की तलाश थी, वह अब मिलने के संकेत हैं. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही सम्मान और लाभ भी मिलेगा. बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से फायदा हो सकता है. परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस दिनचर्या संतुलित रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में नई पहचान मिल सकती है. पार्टनर या जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

धनु राशि
भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. शिक्षा, करियर और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पुराने विवाद या आर्थिक उलझनें धीरे-धीरे सुलझेंगी. नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार का सहयोग मिलेगा. मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी.

मकर राशि
आपके लिए यह समय व्यावहारिक लाभ लेकर आएगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं या पुरानी योजना से अचानक फायदा हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी. घर-परिवार में संतुलन बना रहेगा. छोटे-मोटे तनाव संभव हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी.

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया