प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, दोनों के शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले

जयपुर। जयपुर में एक प्रेमी युगल के ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह दोनों के शव पड़े मिले। पटरियों के पास ही खड़ी मिली बाइक से पुलिस मृतकों की पहचान कर पाई। बस्सी थाना पुलिस ने CHC बस्सी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। SHO (बस्सी) धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया- जामडोली निवासी 19 साल की लड़की और बस्सी निवासी 26 साल के लड़के का शव मिला है। सुबह करीब 7:30 बजे रिको एरिया में धोबियों का फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की पुलिस को सूचना मिली थी। बस्सी थाना पुलिस के सूचना पर पहुंचने पर दोनों शव के कई टुकड़े पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों के टूकड़ों को इकट्ठा करवाकर पोस्टमार्ट के लिए CHC बस्सी भिजवाया।

गुमशुदगी करवाई थी दर्ज
मृतकों की पहचान के प्रयास के दौरान रेलवे ट्रैक के पास चाबी लगी हुई बाइक खड़ी मिली। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच करने पर मृतकों के बारे में जानकारी मिल सकी। पुलिस ने मृतकों की पहचान होने पर परिजनों के सामने मेडिकल बोर्ड से दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ही अपने-अपने घर से देर शाम निकले थे। लड़की के परिजनों की ओर से जामडोली थाने में सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस प्रथमदृष्टयां जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का होना सामने आया है। पुलिस ने मृतकों के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस