शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से मर्डर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने किया हमला

शादी से घर लौट रहे युवक का तलवार से मर्डर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने किया हमला

उदयपुर में 6 से ज्यादा बदमाशों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी। युवक चचेरे भाई की शादी के फंक्शन में शामिल होकर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। घटना पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ाघाटी, बलीचा में सोमवार रात करीब 2 बजे की है। पुलिस ने शव को खेरवाड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमॉर्टम करवाने और अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे से पुलिस और ऋषभदेव डीएसपी राजीव राहर परिजनों को समझाने में जुटे।

पुलिस की अलग-अलग दो टीमों ने 3 बार वार्ता की, लेकिन विफल रही। शाम 6:30 बजे तक कोई सहमति नहीं बनी तो सब लोग अपने-अपने घर लौट गए। इधर, खेरवाड़ा पहुंचे कुछ परिजन भी गांव लौट गए। बुधवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर से गांव में इकट्‌ठा होंगे और पुलिस के साथ समझाइश वार्ता होगी। मृतक नीलेश गरासिया (35) पिता लालजी कई साल से अहमदाबाद में बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। परिवार में शादी के कारण ही वह कुछ दिन पहले गांव आया था। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। पुलिस लगातार दबिश देकर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस