सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

प्रदेश में आज (1 अप्रैल) से स्कूलों का नया सेशन शुरू हो चुका है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कैलेंडर में छुट्टियों और एग्जाम समेत कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नए कैलेंडर के अनुसार, सबसे बड़ा बदलाव सर्दी और गर्मी की छुट्टियों को लेकर किया गया है। स्कूलों में जयंती विशेष या स्पेशल डे पर होने वाले इवेंट जो चौथे पीरियड के बाद यानी हाफ डे में होते थे, वे अब प्रार्थना सभा या फर्स्ट पीरियड तक ही होंगे। बाकी पूरे दिन क्लास लगेगी।नवंबर में केवल 14 दिन ही स्कूल खुलेंगे। वहीं ईयरली एग्जाम मार्च में पूरे करवा कर 25 मार्च तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। इस बार के सत्र में पूरे साल 121 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इसमें 52 रविवार हैं। जबकि 69 अन्य अवकाश, जिसमें सरकारी छुट्टियां भी शामिल हैं। 244 दिन स्कूल खुलेंगे। जुलाई में सबसे ज्यादा 27 दिन स्कूल चलेंगे। जून में सबसे कम 7 दिन ही स्कूल खुलेंगे। पिछले सेशन में 236 वर्किंग डे थे। 129 दिन छुट्टी थी। इस बार 8 सार्वजनिक छुट्‌टी कम कर दी गई है। गर्मी की छुटि्टयां 17 मई से शुरू होंगी, जो 20 जून तक हैं। 21 जून का रविवार है। ऐसे में स्कूल 22 जून से खुलेंगे। पहले स्कूल 1 जुलाई को खुलते थे। प्रिंसिपल पावर की छुट्टी को लेकर भी बदलाव किया गया है। पहले प्रिंसिपल को अपने स्तर पर दो छुट्टी करने का अधिकार था, उसे अब घटाकर एक दिन का ही कर दिया है। इधर, दीपावली की छुट्टियां 11 दिन की कर दी गई हैं। ये 4 से 15 नवंबर तक रहेंगी। सर्दी की छुटि्टयां 1 से 10 जनवरी 2026 तक होंगी। इस बार डिजिटल एजुकेशन पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। इसके तहत स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही नो बैग डे, बालसभा और पेरेंट्स-टीचर मीटिंग नियमित तौर पर होगी। सितंबर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके साथ ही स्टूडेंट की हेल्थ को लेकर हर महीने ‘शक्ति दिवस’ के तहत आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी।

  • Related Posts

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा हनुमानगढ़। जिले के पल्लू कस्बे में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक…

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान श्रीगंगानगर। अबोहर क्षेत्र में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने…

    You Missed

    सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

    सरकारी स्कूलों में बदली गर्मी की छुट्टियों की तारीख, जानें- नए सेशन में क्या-क्या बदलाव हुए

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    महिला ने दो बच्चों सहित लगाई फांसी, मां-बेटी की मौत, बेटा बचा

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान

    28 साल की युवती ने शादीशुदा प्रेमी को किया वीडियो कॉल, फिर फंदे पर झूलकर दी जान

    बीकानेर में सड़क हादसा, चार वाहन आपस में भिड़े, कई घायल

    बीकानेर में सड़क हादसा, चार वाहन आपस में भिड़े, कई घायल

    बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

    बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

    बीकानेर में इस जगह शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मौके पर