बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

बीकानेर। आईपीएल सीजन में सक्रिय सट्टेबाजों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी। यहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में नया शहर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी आईपीएस रोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस को सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे 37 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक राउटर मिला, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से रजत भाटी, गगन नायक, मूलचंद छींपा और विशाल सोनी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से दांव लगवा रहे थे और पैसों का लेन-देन भी डिजिटल तरीके से किया जा रहा था। पुलिस को इस पूरे नेटवर्क में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन होने की आशंका है।सीओ सिटी अनुज डाल के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई में एसएचओ रोहित चौधरी के साथ बीट कांस्टेबल ओम प्रकाश (विशेष भूमिका), एएसआई अजय कुमार, प्रदीप कुमार, कौशल्या और भवानी की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा