11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से बदलेंगे हालात, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

11 अप्रैल को मंगल-बुध की युति से बदलेंगे हालात, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Mangal Budh Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, जब मंगल और बुध एक ही राशि में आते हैं, तो यह युति काफी खास मानी जाती है. मंगल ऊर्जा और साहस का ग्रह है, जबकि बुध बुद्धि और संवाद का कारक माना जाता है. इन दोनों का मिलना व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को तेज करता है और काम में स्मार्ट तरीके से आगे बढ़ने की ताकत देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में मंगल बुध एक साथ आने वाले हैं. दरअसल, मंगल पहले ही यानी 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और बुध भी 11 अप्रैल को मीन राशि में आ जाएंगे. यह युति पूरे महीने यानी 30 अप्रैल तक प्रभाव में रहेगी. इस दौरान कुछ राशियों को खास लाभ मिलने के संकेत हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान बढ़ेगी. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. निवेश करना चाहें तो समय अनुकूल है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका दिन बना सकती है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह युति आर्थिक मजबूती लेकर आएगी. धन में बढ़ोतरी के संकेत हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सही साबित हो सकता है. बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे. कई जगहों से फायदा हो सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पार्टनरशिप में भी अच्छा लाभ होगा. घर या वाहन खरीदने का विचार भी सफल हो सकता है.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और पैसों के मामले में फायदेमंद रहेगा. नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. 11 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच का समय आपके लिए खास अवसर लेकर आ सकता है. मनचाही नौकरी या नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा