मौत बनकर आई स्कूल बस, बाइक सवार हेडमास्टर की टक्कर से मौत, 15 बच्चे थे बस में सवार

मौत बनकर आई स्कूल बस, बाइक सवार हेडमास्टर की टक्कर से मौत, 15 बच्चे थे बस में सवार

हिण्डौनसिटी। कस्बे में बुधवार सुबह बयाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास निजी स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस में 10 से 15 बच्चे बैठे थे। भुकरावली के रहने वाले भूरी सिंह मीना (58), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धंधावली में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे। सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे, जंहा उन्हे प्राइवेट स्कूल बस ने टक्कर मार दी। सूरौठ थाना के ASI मुरारी लाल ने बताया कि सूरौठ कस्बे के एक निजी विद्यालय की बस सोमला गांव से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी। बयाना रोड पर बस बाइक सवार भूरी सिंह मीना (58) को टक्कर मारते हुए बिजली पोल से टकरा गई और पलट गई। टक्कर से भूरी सिंह को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के पलटने पर बच्चे घबरा गए और रोने लगे। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्कूल बस ड्राइवर फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूरौठ थाना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत