कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

चूरू। वार्ड 21 स्थित कायमनगर में रविवार रात दो घरों में घुसे नकबजन 82 हजार रुपए सहित लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। परिजनों का आरोप है कि नकबजनों ने परिजनों को गहरी नींद में रखने के लिए कूलर में बेहोशी की दवा (स्प्रे) डाल दी। इसके बाद बेखौफ होकर सो रही महिलाओं के शरीर से पहने हुए गहने तक उतार लिए। जाते समय बदमाश कमरों के बाहर कुंडी भी लगा गए। सोमवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो सिर भारी था और सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। घटना को लेकर सदर थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया किसी बाहरी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि स्थानीय बदमाशों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इस गिरोह ने एक अन्य मकान में भी घुसने का प्रयास किया था, लेकिन वहां नाकाम रहे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन सोमवार देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

नकबजनों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने घर की अलमारियां खंगालने के साथ-साथ सो रही महिलाओं के कानों की बालियां और गले में पहने सोने के जेवरात तक उतार लिए। बेहोशी के कारण पीड़ितों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के अनुसार कायमनगर के आतिफ पुत्र अलताफ हुसैन ने रिपोर्ट दी कि वह रविवार रात मां, भाई व बहन के साथ घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे घर में घुसे नकबजन मां के गले व कान में पहने जेवरात और घर में रखे 50 हजार रुपए ले गए।

  • Related Posts

    राजस्थान के मशहूर संगीतकार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    राजस्थान के मशहूर संगीतकार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार राजस्थान के जाने-माने संगीतकार के.सी. मालू का सोमवार देर रात दिल्ली में हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो…

    बीकानेर: इस जगह बुजुर्ग आया ट्रक की चपेट में, पैर कुचला, ड्राइवर फरार

    बीकानेर: इस जगह बुजुर्ग आया ट्रक की चपेट में, पैर कुचला, ड्राइवर फरार बीकानेर। लूणकरणसर में उपखण्ड कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 62 पर बुजुर्ग व्यक्ति ट्रक की चपेट…

    You Missed

    कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

    कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

    राजस्थान के मशहूर संगीतकार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    राजस्थान के मशहूर संगीतकार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    बीकानेर: इस जगह बुजुर्ग आया ट्रक की चपेट में, पैर कुचला, ड्राइवर फरार

    बीकानेर: इस जगह बुजुर्ग आया ट्रक की चपेट में, पैर कुचला, ड्राइवर फरार

    बीकानेर: वाइन शॉप पर विवाद, काम करने वाले युवक के साथ थप्पड-मुक्कों से की मारपीट

    बीकानेर: वाइन शॉप पर विवाद, काम करने वाले युवक के साथ थप्पड-मुक्कों से की मारपीट

    बीकानेर में इस जगह बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    बीकानेर में इस जगह बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    आरजीएचएस में हो गया बड़ा बदलाव, अब लेनी होगी ये अनुमति, पढ़ें पूरी खबर

    आरजीएचएस में हो गया बड़ा बदलाव, अब लेनी होगी ये अनुमति, पढ़ें पूरी खबर