बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बीकानेर जिले के लूनकरनसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद कॉलोनी में एक व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर धमकाने और दबंगई दिखाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी हनुमानमल जो आजाद कॉलोनी, लूनकरनसर के निवासी हैं और पेशे से व्यापारी हैं, ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 26 जुलाई 2026 की रात्रि को करीब सवा दस बजे की है। प्रार्थी जब अपने घर के आगे गाड़ी से सामान उतारकर गाड़ी रवाना कर रहे थे, तभी गोपालनाथ (डायरेक्टर) वहां पहुंचा और उनके साथ जबरन हाथापाई व गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी गोपालनाथ ने पिस्तौल निकालकर प्रार्थी पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून को लेकर भी डराने-धमकाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़ित द्वारा तुरंत डायल 112 पर फोन कर सहायता मांगने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी के आक्रामक रवैये के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता