बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के सुरनाणा गांव के पास की है। जहां पर जयपुर-सूरतगढ़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरनाणा निवासी तेजाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन बीकानेर की तरफ से लूणकरणसर की और जा रही थी। हादसे के बाद शव को लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




