बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र घंटाघर के आसपास बुधवार देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब दो घंटे के अंतराल में छह दुकानों के ताले तोड़ दिए गए, जिससे पूरे व्यापारिक क्षेत्र में दहशत और रोष का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन दुकानों में चोरी की वारदात हुई है, जबकि अन्य दुकानों के भी ताले तोड़े गए। चोरी गए सामान और नकदी का पूरा आकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन व्यापारियों ने लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है।

घंटाघर के पास स्थित मनोज कुमार–महेश कुमार फर्म की दुकान भी चोरों के निशाने पर रही। घटना रात करीब तीन बजे के बाद की बताई जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक शातिर चोर सिर पर कपड़ा बांधे चोरी करता हुआ कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सुबह बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। मुख्य बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लगातार दुकानों के ताले टूटने की घटना से व्यापारियों ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता