आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

जयपुर। नियम विरुद्ध संचालन करने वाली बसों पर राजस्थान परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों ने फिर हड़ताल का ऐलान किया है। प्रदेशभर के निजी बस ऑपरेटर, बस मालिक और ट्रैवल्स एजेंट सोमवार मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। विभाग फिटनेस, परमिट और मॉडिफाइड वाहनों समेत सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर कार्रवाई कर रहा है। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के राजेंद्र शर्मा के अनुसार रविवार को बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया। ऑपरेटरों का आरोप है कि फरवरी में हड़ताल खत्म कराने के दौरान हुए समझौते का विभाग ने पालन नहीं किया। उन्होंने सोमवार से ऑनलाइन बुकिंग चार्ट बंद रखने की भी घोषणा की है। ऑपरेटरों का दावा है कि हड़ताल से करीब 30 हजार बसों का संचालन प्रभावित होगा। बस ऑपरेटरों के अनुसार, 10 अगस्त की रात 11.59 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम