सीएम भजनलाल शर्मा की मां की तबीयत बिगड़ी, भरतपुर से अचानक लाया गया जयपुर SMS अस्पताल

सीएम भजनलाल शर्मा की मां की तबीयत बिगड़ी, भरतपुर से अचानक लाया गया जयपुर SMS अस्पताल

राजस्थानी चिराग। सीएम भजनलाल शर्मा की मां की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें तुरंत भरतपुर से जयपुर SMS अस्पताल लाया गया है. बता दें सीएम भजनलाल शर्मा के माता पिता भरतपुर ग्रामीण आवास पर ही रहते हैं. मां गोमती देवी को भरतपुर से जयपुर एंबुलेंस कार के जरिए लाया गया है.

सांस लेने में हो रही दिक्कत
भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी. उन्हें आईसीयू में एडमिट कर एक चिकित्सक की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया गया. उनकी हालत में सुधार है. सूचना मिलते ही सीएम के छोटे पुत्र भरतपुर आरबीएम अस्पताल पहुंचे जहां एंबुलेंस की सहायता की सहायता से दादी को जयपुर रैफर करवा कर साथ ले गए.
सूचना मिलते ही सीएम भजनलाल शर्मा के छोटे पुत्र डॉ.कुणाल शर्मा भरतपुर पहुंचे. दादी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. देर शाम को दादी को जयपुर रैफर करवाकर के गए.

अप्रैल 2024 में भी बिगड़ी थी तबीयत
इसी साल अप्रैल 2024 में भी सीएम भजनलाल शर्मा की मां की तबयीत बिगड़ गई थी. उस वक्त भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें भरतपुर के ही RBM अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था. उस वक्त भी उनके चेस्ट में ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था. जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी. हालांकि इलाज के बाद मां गोमती देवी की तबीयत ठीक हो गई थी.

अब एक बार फिर उनके चेस्ट में इंफेक्शन की शिकायत बतायी जा रही है और फिर से सांस लेने में तकलीफ की बात कही जा रही है. जयपुर पहुंचने के बाद उनका इलाज शुरू होगा. इसके बाद ही डॉक्टर उनके हेल्थ के बारे में अपडेट जारी करेंगे.

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा