बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

बुध 07 सितंबर 2026 से लेकर 2 दिसंबर 2026 तक कन्या राशि में रहेंगे। इस दौरान बुध वक्री अवस्था में भी गोचर करेंगे और कई अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हुए जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। ऐसे में बुध का यह लंबा गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि, कन्या बुध के स्वामित्व वाली राशि है और यहां बुध को मजबूत स्थिति प्राप्त होती हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव कई राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है। चूंकि बुध को ज्योतिष में व्यापार, वाणी, बुद्धि, तर्क, गणना और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध की मजबूत स्थिति से व्यापार और करियर में नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए यह समय सफलता, मान-सम्मान और धन लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी होते हैं। कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके छठे भाव में ही रहने वाले हैं। इस दौरान आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और सफलता की राह आसान हो सकती है। बीते समय में किए गए निवेश से भी आपको लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके चतुर्थ भाव के भी स्वामी होते हैं। कन्या राशि में रहने की अवधि में बुध ग्रह आपके चौथे भाव में ही रहने वाले हैं। इस समय बिजनेस से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा, जिससे रिश्तों में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को बुध के इस गोचर से मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। लंबे समय से अटके कार्यों में आपको अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा वर्ग की आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और सही निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापार के मामले में अच्छा मुनाफा मिलेगा। माता-पिता व भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी