बाप और बच्चों के साथ मारपीट कर लोहे के एंगल से फोड़ा सिर, मामला दर्ज

बाप और बच्चों के साथ मारपीट कर लोहे के एंगल से फोड़ा सिर, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक साल से तैनात RAC के जवान ने जहर खाया, गंभीर हालात में पीबीएम अस्पताल रैफर - दैनिक भास्कर | Dainik Bhaskar

बीकानेर। मूंगफली निकालने अपने खेत पहुंचे बच्चों के साथ मारपीट की व जब उनका पिता आया तो भाई ने उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने भाई भाभी के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव लिखमादेसर निवासी 43 वर्षीय प्रभुनाथ पुत्र मेघनाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे उसके बेटे बलराम व लालनाथ ट्रेक्टर लेकर खेत में मूंगफली चालने के लिए पहुंचे। खेत में उसकी बेटी सीता व छोटा बेटा विष्णु पहले से मौजूद थे। जब वे ट्रेक्टर लेकर खेत पहुंचे और चाल कृषि यंत्र लगाने लगे तभी परिवादी का भाई ज्ञाननाथ सिद्ध अपनी पत्नी नेमी देवी के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों ने बच्चों के साथ मारपीट की व खेत में फसल नहीं निकालने दी।

बच्चों ने अपने पिता को फोन किया तो परिवादी अपनी पत्नी गीतादेवी के साथ खेत पहुंचा। भाई व भाभी को ओलमा देने पर दोनों ने उसे घेरकर पीटा। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने लोहे की एंगल से उसका सिर फोड़ दिया जिससे सिर में 8 टांके लगे है। आरोपी ने बोलेरो से उसे कुचलने का प्रयास किया और आइंदा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल को दी है। विदित रहें इस मामले में परस्पर ज्ञाननाथ ने भी पूर्व में प्रभुनाथ व उसकी पत्नी व बच्चों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

Recent Posts

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया