ज्वेलर और माता-पिता की मौत, पत्नी-बच्चे घायल, टायर फटने से बेकाबू हुई कार

ज्वेलर और माता-पिता की मौत, पत्नी-बच्चे घायल, टायर फटने से बेकाबू हुई कार

हनुमानगढ़। शादी में जा रहे ज्वेलर की कार टायर फटने से बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर और उसके माता-पिता की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नोहर थाना इलाके में हुआ। एएसआई छोटूराम ने बताया- दोपहर 2 बजे कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश सोनी (42) पुत्र सेठीराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सेठीराम (65) और देवकी (62) को गंभीर हालत में नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया- हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि (13), सिद्धि (10) और बेटा कन्हैया (5) घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

ज्वेलर की मौके पर हुई मौत
एसपी अरशद अली ने बताया- रावतसर का रहने वाला ज्वेलर्स परिवार कार लेकर जा रहा था। नोहर थाना क्षेत्र में देइदास गांव में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे ज्वेलर की ऑन स्पॉट ही डेथ हो गई। दंपती को हिसार रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट