देर रात भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, घायलों को किया बीकानेर रेफर

देर रात भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, घायलों को किया बीकानेर रेफर

बीकानेर। देर रात 2.30 बजे क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर ने गांव रीड़ी में माहौल गमगीन कर दिया। निकटवर्ती सरदारशहर के पास ही मेगा हाइवे पर बुकनसर फांटा के पास एक टाटा सफारी गाड़ी केंटर से जा भिड़ी। दुर्घटना में टाटा सफारी में सवार छह में से पांच जनों की मौत हो गई है। चार सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो जनो को गंभीर हालात में बीकानेर रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए दो घायलों में भी बीकानेर पहुंचने से पहले ही एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में रीड़ी निवासी दो 22 वर्षीय युवक शामिल है तथा एक रीड़ी के ही जवांई राजासर निवासी सहित चार जनो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धनराज भार्गव व रामलाल को बीकानेर रेफर किया गया एक जना सीकर निवासी बताया जा रहा है। केंटर चालक भी हादसे में घायल हुआ व उसे सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा