बीकानेर में सुबह-सुबह इस जगह हुआ सड़क हादसा, दो ट्रक आपस में टकराए

बीकानेर में सुबह-सुबह इस जगह हुआ सड़क हादसा, दो ट्रक आपस में टकराए

बीकानेर। सर्दी और कोहरा शुरू होने के साथ ही बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे यहां नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है। कल श्रीडूंगरगढ़ से कुछ किलोमीटर दूर सरदारशहर हाइवे पर एक्सीडेंट में पांच जनों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाइवे पर दो ट्रक आपस मे टकरा गए। ट्रकों के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों ही ट्रक बीकानेर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। पीछे वाले ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि आगे वाला ट्रक भी असंतुलित हो गया।

इनमें एक ट्रक बीकानेर नम्बर का था तो दूसरा ट्रक पंजाब नम्बर का है। पंजाब नम्बर वाले ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। जिसमें घायल अमृतसर निवासी ट्रक खल्लासी युवक घायल हो गया। राहगीरों ने ही उसे श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया। ट्रक के ड्राइवर को मामूली चोटें आई है जबकि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल भगवाना राम दल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी