बस और ट्रेलर की भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत, 21 घायल

बस और ट्रेलर की भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत, 21 घायल

बालेसर (जोधपुर)। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर ओवरटेक के प्रयास में मिनी बस और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची और 12 महिलाएं हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। बस में कुल 23 लोग सवार थे। हादसा बालेसर (जोधपुर) में आगोलाई इलाके में रविवार रात 9:15 बजे हुआ। बालेसर थाना प्रभारी नरपत दान ने बताया- हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल पहुंचाया। वहां जोधपुर निवासी शिव प्रसाद बिस्सा (40) और उनकी बेटी लक्षिता उर्फ रक्षा जोशी (21) ने दम तोड़ दिया। बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। शिव प्रसाद बिस्सा की एक बेटी की शादी 10 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद पूरे परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों को लेकर वे आशापुरा माता मंदिर (जैसलमेर) दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर जोधपुर लौटते वक्त हादसा हो गया।

ट्रेलर की टक्कर से मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रेलर की टक्कर से मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बालेसर थाना प्रभारी नरपत दान ने बताया- बस के ड्राइवर ने आगोलाई इलाके (जोधपुर) में आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान सामने से ट्रेलर आ गया। ड्राइवर ने बस को कच्चे में उतारने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर से बस किनारे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग बस में फंस गए। मौके पर जुटे लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। ट्रेलर पर लोहे का माल लदा हुआ था। पुलिस उपाधीक्षक रतन सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट