शहर के इस ज्वेलर से लॉरेंस के नाम से मांगी फिरौती, विदेश से वॉट्सऐप कॉल कर दी धमकी

शहर के इस ज्वेलर से लॉरेंस के नाम से मांगी फिरौती, विदेश से वॉट्सऐप कॉल कर दी धमकी
नवलगढ़ (झुंझुनूं) । झुंझुनूं में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ज्वेलरी कारोबारी से 5 लाख रुपए की रंगदारी (प्रोटेक्शन मनी) मांगने का मामला सामने आया है। ज्वेलर को विदेश से वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी। कहा- पैसा जमा करा दो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी। ज्वेलर ने 13 दिसंबर की रात को मुकुंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी अभिलाषा ने बताया- ज्वेलर ने रिपोर्ट में बताया कि सुबह 8 बजे उसके पास एक वॉट्सऐप कॉल आया। सामने वाले व्यक्ति ने कहा- ‘मैसेज पढ़ा नहीं जाता है क्या।’ इसके बाद कॉल कट कर दिया। इसके बाद मैसेज पढ़ा तो उसमें लिखा था ‘तीन दिन के अंदर 5 लाख रुपए जमा करा दो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी।’ मैसेज के साथ एक बैंक का खाता नंबर भी दिया गया था। इसके बाद फिर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था- ‘आपका व्यापार आगे नहीं चल पाएगा।’ इसके बाद फिर से वॉट्सऐप कॉल की तो सामने से 007 लिखकर मैसेज आया। कारोबारी ने रिपोर्ट में बताया- इसके बाद धमकी यहीं नहीं रुकी। 11 दिसंबर को दोपहर 12:20 बजे फिर एक वॉट्सऐप कॉल आया। जिस पर सामने वाले व्यक्ति ने पहले मेरे हाल-चाल पूछे, इसके बाद कारोबार के बारे में जानकारी ली। कहा- ‘मैं लॉरेंस गैंग से बात कर रहा हूं। भाई के नाते क्या मदद करोगे।’ इस पर कहा- मैं चालीस-पचास हजार रुपए महीने कमाता हूं। आप बताओ आपको क्या मदद चाहिए। इसके बाद सामने वाले व्यक्ति ने कहा- विचार करके बता देना। इसके बाद फोन कट कर दिया। शाम 5:53 बजे पर फिर कॉल आया। जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने कहा- मेरी बात पर क्या गौर किया। साथ ही 12 दिसंबर की शाम तक 5 लाख रुपए नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। ज्वेलर ने बताया कि पहली बार कॉल आने पर काफी डर गया। इसके बाद जब दोबारा धमकी दी गई तो मामला दर्ज कराया।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता