आज सौगातों की बौछार, सीएम भजनलाल इन योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

आज सौगातों की बौछार, सीएम भजनलाल इन योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पद संभाले आज एक साल हो गया है। प्रदेशभर में भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज सीएम भजनलाल प्रदेश की जनता को कई सौगात देने जा रहे है। राजधानी जयपुर में सीएम भजनलाल विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, पूंछड़ी का लौटा में भी विकास कार्याें का शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राजधानी जयपुर में अंत्योदय सेवा शिविर की शुरुआत करेंगे। पिंजरापोल गौशाला में होने वाले इस कार्यक्रम में दो हजार दिव्यांगों को स्कूटी वितरित करेंगे। दस हजार विशेष योग्यजनों को आर्टिफिशियल लिम्ब और अन्य उपकरण भी वितरित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का भी सीएम शुभारम्भ करेंगे। जयपुर के अलावा वे पूंछड़ी का लौटा में भी विकास कार्याें का शिलान्यास करेंगे।

इनकी करेंगे सीएम शुरुआत
-दुर्लभ बीमारियों से पीडि़त बच्चों के लिए सीएम आयुष्मान बाल सम्बल योजना।
-सीएम विश्वकर्मा पेंशन योजना।
-डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना।
-सीएम सद्भावना केन्द्र कार्यक्रम।
-सीएम स्वनिधि योजना।
-11 हजार स्ट्रीट वैंडर्स को ऋण की स्वीकृति।
-पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 ट्रेड्स के 30 हजार दस्तकारों को दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान।
-आयुष्मान आरोग्य शिविर अभियान।
-आयुष्मान मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की शुरुआत।
-पीएम शहरी आवास योजना के तहत 5 हजार परिवारों को प्रथम किस्त जारी होगी।
-प्रदेश भर में 500 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे, 60 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया जाएगा।
-100 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने की घोषणा।

  • Related Posts

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस…

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर जयपुर। अमरीका-ईरान युद्ध के कारण आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। पहले…

    You Missed

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    किस्मत बदलने वाला महीना! मई में 3 राजयोग इन राशियों को पहुंचाएंगे बड़ा लाभ

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    मई शुरू होते ही महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल ​सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जाने नई दर

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    बीकानेर : इस जगह भीषण सडक़ हादसा, क्रेटा कार पिकअप में घुसी, नौ लोग घायल

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    मौसम दिखाएगा तेवर, राजस्थान में एक साथ एक्टिव होंगे दो सिस्टम, 2-3-4 मई को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर