एक साल तक गोठे और स्वागत में निकाल दिया- कल्ला

एक साल तक गोठे और स्वागत में निकाल दिया- सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता में बोले कल्ला

बीकानेर। प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला ने सरकार को “निष्क्रिय” बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल सिर्फ गोठें जीमने में निकाल दिया है।

कल्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को अपनी उपलब्धियों की तरह पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार फाटकों की समस्याओं, सड़कों, यूनिवर्सिटी और अन्य बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही, कांग्रेस सरकार के अंतिम वर्ष में स्वीकृत योजनाओं को रोकने का भी आरोप लगाया।

कल्ला ने कहा, “बीकानेर के मौजूदा विधायकों को विधायक कोटे की राशि रिलीज करवाने में ही एक साल बीत गया। ऐसे में विकास की उम्मीद करना बेमानी है।”

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने प्रेस वार्ता में बीकानेर में लॉ एंड ऑर्डर की विफलता, बढ़ती नशाखोरी और अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार का कोई ठोस नियंत्रण नहीं है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की।

Recent Posts

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने