व्हाट्सअप पर आने जा रहा है नया फीचर,पता लगेगा सही और फर्जी का,पढ़ें खबर

व्हाट्सअप पर आने जा रहा है नया फीचर,पता लगेगा सही और फर्जी का,पढ़ें खबर

बीकानेर। व्हाट्सअप अपने मोबाइल यूजर्स के साथ-साथ वेब यूजर्स के लिए भी लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। इस कड़ी में अब वेब यूजर्स को रिवर्स इमेज सर्च मिलने जा रहा है। इस फीचर में यूजर्स अपने पास आई किसी भी फोटो को तुरंत गूगल से वेरिफाई कर सकेंगे। इससे उन्हें यह पता लगाने में आसानी होगी कि उनके पास आई कोई इमेज असली है या नहीं। इस फीचर पर काम चल रहा है और इसे आगामी अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है।

यह फीचर आने से ऐसी इमेजेज को गूगल से वेरिफाई करना आसान होगा और यूजर उनके पीछे की सचाई जान सकेंग।. इस फीचर की मदद से यूजर फेक न्यूज से भी खुद को बचा सकेंगे और इंटरनेट को बेहतर और भरोसेमंद जगह बनाने में सहयोग कर सकेंगे।

व्हाटसअप वेब पर आने वाले इस फीचर की मदद से यूजर ऐप पर आई किसी इमेज को सीधे गूगल पर रिवर्स सर्च कर सकेंगे। अभी तक उन्हें इमेज को डाउनलोड कर इसे रिवर्स सर्च करने के लिए गूगल पर अपलोड करना पड़ता था। अब सीधे ही ऐप पर इमेज के ऊपर दिखने वाले 3 डॉट्स में सर्च ऑन वेब का ऑप्शन आ जाएगा। इस पर क्लिक कर यूजर किसी भी इमेज को गूगल पर सर्च कर सकेंगे अगर यह गूगल पर उपलब्ध होगी तो मूल वेबसाइट पर जाकर इसका पूरा संदर्भ पता किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया