फिर कोल्ड अटैक का IMD ने दिया अलर्ट, बीकानेर संभाग में बारिश को लेकर आई ये खबर

फिर कोल्ड अटैक का IMD ने दिया अलर्ट, बीकानेर संभाग में बारिश को लेकर आई ये खबरबीकानेर। प्रदेश में दिन में मौसम शुष्क रहने लगा है लेकिन रात में पारे में हो रहे उतार चढ़ाव के बाद भी सर्दी का जोर बना रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर सात से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। वहीं जनवरी माह के पहले पखवाड़ में कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, श्रीगंगानगर और टोंक में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले एक दो दिन में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं मकर संक्रांति पर इस बार बारिश होने का अंदेशा है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 16 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 10 से 16 जनवरी तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मेघगगर्जन के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

14 राज्यों में कोहरा, दिल्ली-कोलकाता एयरपोर्ट पर 295 फ्लाइट लेट

देश के 14 राज्यों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली विजिबिलिटी घटकर जीरो मीटर तक पहुंच गई है। इस कारण कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हुईं। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 255 फ्लाइट्स निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। 43 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी 40 फ्लाइट्स लेट हुईं, वहीं, 5 कैंसिल कर दी गई। चंडीगढ़, अमृतसर और आगरा एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 2 फीट से ज्यादा बर्फ देखने को मिली।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 2 फीट से ज्यादा बर्फ देखने को मिली।

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के कुछ जिलों में कल बारिश हो सकती है, लेकिन MP में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि, यहां 2 दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है। उधर, हिमाचल के 7 जिलों में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी का दौर अभी नहीं रुकेगा। इन राज्यों में बर्फबारी के कारण ही उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी