राजस्थान के नामी कोचिंग सेंटर में बड़े ट्रांजेक्शन खंगाल रही इनकम टैक्स की टीमें, पूछताछ भी की

राजस्थान के नामी कोचिंग सेंटर में बड़े ट्रांजेक्शन खंगाल रही इनकम टैक्स की टीमें, पूछताछ भी की

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में आयकर विभाग की नामी कोचिंग संस्थान पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। विभाग की नजर जोधपुर पर ही टिकी हुई थी। दूसरे दिन अधिकारियों ने बड़े ट्रांजेक्शन के लिए दस्तावेज और कम्प्यूटर की फाइलें खंगाली। कुछ मामलों में कोचिंग संस्थान के कार्मिकों से भी पूछताछ की गई। संस्थान के विभिन्न कार्यालयों, निवास स्थान और उससे जुड़े वैंडर्स पर शनिवार को भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है। आयकर विभाग ने गुरुवार को कोचिंग संस्थान के जोधपुर, जयपुर, प्रयागराज और इंदौर में एक साथ 17 ठिकानों पर छापा मारा था। जोधपुर में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। जयपुर, प्रयागराज और इंदौर में टीमें जोधपुर की टीमों के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार कोचिंग संस्थान की हाल ही एक एड टेक कंपनी के साथ हुई डील ही आयकर विभाग के प्रमुख निशाने पर है। अभी तक की जांच इस डील के इर्द-गिर्द ही चल रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी