सदर थाना क्षेत्र में 2 किमी तक स्कॉर्पियो के बोनट पर लटका रहा युवक, वीडियो आया सामने

सदर थाना क्षेत्र में 2 किमी तक स्कॉर्पियो के बोनट पर लटका रहा युवक, वीडियो आया सामने

बाड़मेर। मंगलवार को स्कॉर्पियो ड्राइवर और एक युवक के बीच गाली-गलौज हो गई। दोनों में विवाद बढ़ गया। इस बीच युवक स्कॉर्पियो के बोनट पर चढ़ गया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाए रफ्तार बढ़ा दी और करीब 2 किलोमीटर तक युवक के साथ गाड़ी को भगाते हुए सदर थाने पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बोनट पर लटका युवक जान बचाने की गुहार लगा रहा है। मामला बाड़मेर शहर के सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके का है, जहां आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे घटना हुई। मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है। वीरेंद्र कुमार ने बताया- शास्त्री नगर में हमारा घर है। मेरा भाई घर से गाड़ी बाहर निकाल रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवार रघुवीर ने ब्रेक लगाए। फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। पिता ने गाली देने से रोका तो उन्हें भी गाली दी। फिर गेट के शीशे ऊपर कर लिए। इस दौरान मैं स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने खड़ा था। जब रघुवीर गाड़ी भगाने लगा तो मैं बोनट पर चढ़ा, फिर छत को कसकर पकड़ लिया। इस दौरान मेरे परिवार और मोहल्ले के लोगों ने पीछा किया। स्कॉर्पियो गांधी नगर, चामुंडा सर्किल होते हुए सदर थाने ले जाकर रोकी। वहां पर नीचे उतारकर रघुवीर और पुलिस वालों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता