बीकानेर: आपको भी बनवाने है लाइसेंस तो पहले पढ़ ले ये खबर

बीकानेर: आपको भी बनवाने है लाइसेंस तो पहले पढ़ ले ये खबर

बीकानेर। तीन दिन के सरकारी अवकाश के बाद मंगलवार को जब आरटीओ ऑफिस खुला, तो बड़ी संख्या में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक लाइसेंस शाखा पहुंचे। लेकिन वाहन चालकों को सुबह से ही समस्याओं का सामना करना पड़ा। पहले सारथी पोर्टल की साइट धीमी रही और दोपहर बाद ड्राइविंग ट्रैक एनरोलमेंट सिस्टम पूरी तरह बंद हो गया। इससे लर्निंग से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले आवेदक परेशान हुए। वाहन संबंधी कार्यों से जुड़े वाहन 4.0 पोर्टल भी रुक-रुक कर धीमा चलता रहा, जिससे वाहन पंजीकरण और अन्य कार्य बाधित हुए। बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के एडवोकेट हनुमान शर्मा ने इन समस्याओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कभी इंटरनेट बंद, कभी पोर्टल की समस्या और कभी ट्रैक सिस्टम ठप होने जैसी तकनीकी खामियां प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया योजना में बाधा बन रही हैं। हनुमान शर्मा ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है। प्रभावित आवेदकों ने आरटीओ ऑफिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लर्निंग लाइसेंस की अंतिम तिथि खत्म होने वाले आवेदकों ने शिकायत की कि तकनीकी खामियों की वजह से उनकी मेहनत और पैसा बर्बाद हो गया। आवेदकों और नागरिक संगठनों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी को इस प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें