राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बाड़मेर। गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 68 पर बुधवार को दो कारों की हुई भिड़ंत में दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ जाने गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सांचौर अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक बच्चे भाई- बहन थे जबकि घायल सभी एक ही परिवार के थे जो गुजरात से रामदेवरा दर्शन को जा रहे थे। रामजी का गोल चौकी प्रभारी पहलादराम गोदारा ने बताया कि बुधवार को गुजरात से एक परिवार के लोग कार से रामदेवरा दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे 68 पर गांधव बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर जैसलमेर से आ रही एक कार से उनकी कार क भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में स्विफ्ट कार में सवार वंशिका कुमारी (4) व धैर्यराजसिंह (2) पुत्र गुमानसिंह निवासी नक्तराणा कच्छ भुज की मौत हो गई । वही स्विफ्ट कार में सवार वर्षा बेन (26) , गीताबेन (29 ) ,प्रताप बैंक (40) , गुमानसिंह (30), सवाई सिंह (35), दिव्या बेन (24 ) व दूसरी कार में सवार मनोज पटेल (56) ,रूपेण भाई (35) निवासी बड़ोदरा गंभीर घायल हो गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी