बीकानेर में लापता युवक का शव मिला, 13 दिन से घर से गायब था

बीकानेर में लापता युवक का शव मिला, 13 दिन से घर से गायब था

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में युवक का शव कच्चे जोहड़ में तैरता हुआ मिला है। इसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। युवक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है जो मूल रूप से झुंझुनूं का रहने वाला है। इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ में अपने बुआ के घर रहता था और यहीं पर 11वीं क्लास में पढ़ाई करता था। आर्यन पिछले 13 दिन से लापता था और आज उसका शव जोहड़ में तैरता हुआ मिला है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर कस्बे में अपने बुआ के घर रहने वाला आर्यन 22 जनवरी की रात को घर से निकल गया था।

23 जनवरी की सुबह बुआ के घर वालों को पता चला कि आर्यन अपने कमरे में नहीं है। इस पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। कई जगह तलाश अभी चल रही थी। इस बीच बुधवार दोपहर बाद एक शव मोमासर के पास ही जोहड़ में तैरता हुआ मिला। पुलिस का आशंका थी कि ये आर्यन है। इस पर उसके परिजनों को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। हालांकि अभी भी डीएनए जांच की जा रही है ताकि ये और स्पष्ट हाे जाए।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा