बीकानेर से बड़ी खबर: कलक्टर के निर्देशों से हुई कार्रवाई,लगाया गया 46 लाख का जुर्माना

बीकानेर से बड़ी खबर: कलक्टर के निर्देशों से हुई कार्रवाई,लगाया गया 46 लाख का जुर्माना

बीकानेर। खाजूवाला तहसील के ग्राम 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशन में कार्यवाही कर 46 लाख रुपए से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया है। खाजूवाला उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो स्थानों पर ताजा खनन के गड्ढे पाए गए, जिनकी जीपीएस से लोकेशन ली गई। जांच दल द्वारा 20 हजार रुपए कंपाउंड राशि सहित कुल 46 लाख 29 हजार 740 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मशीनरी वाहन औजार नहीं मिले। मौके पर हुआ खनन एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 के उल्लंघन के तहत पाया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाकर अवैध खनन की मौका रिपोर्ट करते हुए राजस्व अधिकारी को भिजवाए गए हैं। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी