बीकानेर: नहर में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने शिनाख्त के लिए रखवाया

बीकानेर: नहर में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस ने शिनाख्त के लिए रखवाया

बीकानेर. सीमावर्ती क्षेत्र की बीडी नहर में 14 बीडी की पुली के नीचे एक शव मिला। ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को खाजूवाला मोर्चरी में रखवाया गया। दोपहर को मिले शव की देर शाम तक शिनात नहीं हुई है। एएसआई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो बीडी नहर की 14 बीडी की पुली के नीचे शव मिला है। नहर में अभी सिंचाई पानी नहीं चल रहा है। शव 5-7 दिन पहले का प्रतीत हो रहा हैं। मृतक की आयु करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव सड़ी गली अवस्था में होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही हैं। शव को खाजूवाला मोर्चरी में रखवाया गया है। इस सबन्ध में कोई प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

छतरगढ़. इंदिरा गांधी नहर की आरडी 620 हैड के पास शनिवार शाम को एक अज्ञात शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी भजनलाल लावा ने पुलिस टीम व ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकाल कर छतरगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक युवक ने एक हाथ कड़ा पहन रखा था। उस पर नितिन शर्मा नाम लिखा है। शव के पैर में रस्सी बंधी होने से लगा रहा है। ज्यादा पुराना नहीं है। पुलिस ने शव की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के थानों में सूचना दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा