बीकानेर: इस जगह भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

बीकानेर: इस जगह भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाला नेशनल हाईवे हर दिन जिंदगियों की बलि ले रहा है। मंगलवार सुबह सुबह क्षेत्र के गांव झंझेऊ के पास हुए हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई है एवं तीन जनें गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक फॉच्युर्नर गाड़ी में पांच जनें सवार होकर देशनोक माताजी के दर्शन करने जा रहे थे कि मंगलवार सुबह करीब 3 बजे गांव झंझेऊ के पास उनकी गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भंयकर था कि गाड़ी ने कई पलटे खाए और गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को खासी चोटें आई। सूचना मिलने पर टोल कम्पनी के पेट्रोलिंग कार्मिक एम्बुलैंस एवं क्रेन लेकर मौके पर पहुंचें एवं सभी को संभालते हुए टोल एम्बुलैंस से पांचों जनों को बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां बिहार निवासी निषाद एवं चूरू निवासी सुरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में एक जने को उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया है वहीं दो जनें अभी पीबीएम में भर्ती है। हादसे का कारण ओवर स्पीड़ एवं टायर फटना बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया