तीन नौजवान यूवको की मौत, एक ने लगाई फांसी तो दूसरे पर गिरी दिवार,तीसरा आया क्रेन की चपेट में

तीन नौजवान यूवको की मौत, एक ने लगाई फांसी तो दूसरे पर गिरी दिवार, पढ़े खबर 

बीकानेर: घर में काम करते समय दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के धुपालिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की दीवार गिरने से मौत हो गई। इस संबंध में धर्मदास ने नोखा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मदास के भाई जगदीश घर में काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। हादसे में जगदीश दीवार के मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर: 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रिंस खुराना (29) पुत्र हरभजन, निवासी सुभाषपुरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्रेन की टक्कर से साईकिल सवार की मौत
बीकानेर। नोखा में सोमवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखारा शिव मंदिर के पास निवासी राजूराम लखारा के रूप में हुई। राजूराम बीकासर स्थित फैक्ट्री से मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी बीकानेर के पास एक क्रेन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजूराम का सिर क्रेन के नीचे आ जाने से उन्हें गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को अपने कब्जे में लिया। मृतक के शव को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट