फंदे पर झूली ब्यूटी पार्लर संचालिका, पहले वीडियो कॉल की, मोबाइल लॉक खुलने पर ही होगा खुलासा

फंदे पर झूली ब्यूटी पार्लर संचालिका, पहले वीडियो कॉल की, मोबाइल लॉक खुलने पर ही होगा खुलासा
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके पार्लर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। आशंका है कि मृतका ने मौत से पहले वीडियो कॉल की। ऐसे में पुलिस ने मृतका का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर तहकीकात कर रही है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से पदमपुर के गांव जलोकी की रहने वाली महिला पिछले काफी समय से जंक्शन के वार्ड 59 सुरेशिया में मकान में किराए पर रह रही थी। वह यहां पर किराए की दुकान में ब्यूटी पार्लर का काम कर रही थी। मंगलवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि शव उसके ब्यूटी पार्लर की दुकान में फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पाकर जंक्शन सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने एसआई चुंका सहित सुरेशिया चौकी स्टाफ के साथ पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतका का शव पंखे से दुपट्टे से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया जिस पर उसके भाई की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भिजवाया गया। शाम को मर्ग दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर को एक महिला ने पार्लर संचालिका को कॉल किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर वह महिला थ्रेडिंग करवाने के लिए उसके पार्लर पहुंची लेकिन आवाज लगाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई तो उसने शीशे से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को सूचना दी। स्टैंड पर रखा था मोबाइल: घटनास्थल पर फंदे पर लटकी महिला के बिल्कुल सामने रैक पर मोबाइल स्टैंड पर रखा हुआ था।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार