शहर में इस जगह दो गैंग के गुर्गे आपस में मार रहे थे गाडि़यों में टक्कर, फैला रहे थे दहशत

शहर में इस जगह दो गैंग के गुर्गे आपस में मार रहे थे गाडि़यों में टक्कर, फैला रहे थे दहशत

चूरू बाइपास रोड पर दो बदमाशों व उनके गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर गाड़ियों में की गई तोडफोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर आबूसर के कार्तिक जाट, बिसाऊ थाने के हिस्ट्रीशीटर टांई निवासी जंगशेर उर्फ मुस्तफा, श्योपुरा निवासी अजयसिंह जाट व हमीरवास निवासी अंकित रेपस्वाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में काम ली गई तीन गाड़ियों को जब्त किया गया है। कोतवाली थानाधिकारी नारायणसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे धनूरी थाने के हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया व बदमाश दीपक व उनके गुर्गों के बीच आपसी रंजिश को लेकर गाड़ियों को आपस में टक्कर मारकर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में मालसर निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दी थी कि वह पिकअप से चूरू बाइपास से मंडावा मोड़ की तरफ आ रहा था, तभी उसकी पिकअप के पीछे से कुछ युवकों ने टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ियों से उतरकर उसकी पिकअप में तोड़फोड़ की। उन्हें रूकने के लिए कहा तो परिवादी व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद पुलिस ने अनेक स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए झुंझुनूं, भुरासर का बास, कालेरा का बास, धनूरी, जीत की ढाणी, हंसासर, टांई, बिसाऊ समेत संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। तीन गाटर लगी गाड़ियों को जब्त किया गया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल