जिस थाने में था तैनात कांस्टेबल, वहीं की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी मिला

जिस थाने में था तैनात कांस्टेबल, वहीं की खुदकुशी, सुसाइड नोट भी मिला

जयपुर। राजधानी जयपुर में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जयपुर ग्रामीण के आंधी थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने आज सुबह थाना परिसर में ही फांसी से लटककर खुदकुशी कर ली। होली से एक दिन पहले हुई इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल हरिओम का शव आज सुबह आंधी थाना परिसर में सीढ़ियों के समीप फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी मुख्यालय रजनीश पूनियां सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कांस्टेबल ​हरिओम के शव को फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर कांस्टेबल ने सुसाइड क्यों किया। लेकिन, प्रथम दृष्टया पुलिस यह मान रही है कि स्वास्थ्य व गृह कलेश की वजह से कांस्टेबल ने खुदकुशी की है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार