टेस्ट में पाकिस्तान की लगातार छठी हार, इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई

टेस्ट में पाकिस्तान की लगातार छठी हार, इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई

मु्ल्तान। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी। उन्हें 267 रन की बढ़त हासिल थी। इसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 152 रन बना लिए थे। शुक्रवार को पांचवें दिन पाकिस्तान टीम 220 रन पर सिमट गई। गुरुवार के स्कोर में टीम 68 रन ही जोड़ पाई और बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अगला मुकाबला 15 अक्तूबर से मुल्तान में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम की यह टेस्ट में लगातार छठी हार है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को लगातार तीन टेस्ट और बांग्लादेश ने लगातार दो टेस्ट में हराया था। वहीं, अपने घर में पाकिस्तान लगातार तीसरा टेस्ट हारा है। पाकिस्तान की दूसरी पारी में उसके बल्लेबाज जैक लीच की फिरकी की आगे टिक नहीं सके। लीच ने चार विकेट लिए।

  • Related Posts

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक

    हार्द‍िक पंड्या को ये क्या हुआ? अचानक ही बदल दिया अपना लुक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुके हैं.…

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में केवल एक बदलाव के साथ उतरेगा भारत, बुमराह-नायर को लेकर आई बड़ी अपडेट करुण नायर ने पहले दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में अब तक 0,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे