चोरी के आरोपियों की नापासर में परेड,मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र, चूरू से पकड़े गए

चोरी के आरोपियों की नापासर में परेड,मंदिर से चुराए थे चांदी के छत्र, चूरू से पकड़े गए

बीकानेर। बीकानेर के नापासर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महज सात दिन में चोरों को गिरफ्तार करने के बाद इनकी कस्बे में परेड करवाई गई। नापासर एरिया में परेड के दौरान भारी मात्रा में लोग एकत्र हो गए।

नापासर मुख्य बाजार स्थित श्री तोलियासर भेरुनाथ मंदिर में सात दिन पहले अज्ञात चोरों ने चांदी के छत्र चोरी किए थे। नापासर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साधनों से पुलिस चोरी करने वाले युवकों तक पहुंच गई। पुलिस ने महज सात दिनों में चूरू से चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के वारंट पर पीसी रिमांड लिया है। नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार एवं समस्त पुलिस जाता के साथ नापासर पुलिस थाने से लेकर भेरुनाथ मंदिर तक इन चारों को पैदल परेड करवाई गई। मंदिर में चोरी की जगह पर शिनाख्त करवाई गई, थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार ने कहा कि आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय रहना जरूरी है, इस मौके पर नापासर के भेरू भक्ति एवं ग्रामीणों की अपार भीड़ के बीच में नापासर थाना अधिकारी ने चोरों को मंदिर में शिनाख्त परेड करवाई, इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में पुलिस प्रशासन जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद, भेरुनाथ की जय हो के नारे लगाए, नापासर के काफी वृद्धि लोग एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी इस दौरान भेरुनाथ मंदिर में उपस्थित थे उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इनको किया गिरफ्तार

नापासर पुलिस ने इस मामले में दीनदयाल सोनी निवासी सरदारशहर, राजकुमार माली निवासी सरदारशहर, अरुण सोनी निवासी चूरू और भागीरथ सोनी निवासी रतनगढ़ को गिफ्तार किया है। इन चारों की ही परेड निकाली गई।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार