चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

राजस्थानी चिराग। शहर के नयापुरा इलाके में सिटी बस में आग लगने की घटना सामने आई है। चलती बस में अचानक धुआं उठा और आग लग गई। फिर ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। सूचना पर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। निगम की दमकलों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास की है। सिटी बस स्टेशन से नयापुरा की तरफ आ रही थी।एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बस में से धुआं उठा दिखाई दिया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे साइड में रोक दिया। बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल आए। देखते ही देखते ही बस में से आग की ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। लोगों ने इसकी सूचना ने निगम के अग्निशमन विभाग को दी।

निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया सूचना पर निगम की चार दमकल मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। हम मौके पर गए जब बस साइड में खड़ी मिली। बस में सवार सभी यात्री जा चुके थे। संभवत बस में स्पार्किंग होने से आग लगी। जिसके बाद सीटों में आग पकड़ ली। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से बस काफी जल गई।

सिटी बस सुपरवाइजर सचिन पुने ने बताया कि ये बस नयागांव से सोगरिया रूट पर चलती है। बस सोगरिया से नयागांव की तरफ जा रही थी। बस में 15 से 20 पैसेंजर सवार थे। बस के एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बोनट में स्पार्क हुआ। धुआं निकलने लगा। ड्राइवर राकेश नायक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया। सभी पैसेंजर बाहर निकल गए। थोड़ी देर बस में जोरदार आग लग गई। फायबर होने का कारण आग तेजी से बढ़ी। बस 2015 मॉडल की है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला