4 दिन हीटवेव की चपेट में होगा आधा राजस्थान, जानें- कहां-कहां है चेतावनी

4 दिन हीटवेव की चपेट में होगा आधा राजस्थान, जानें- कहां-कहां है चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में आज से गर्मी तेज होने लगेगी। अगले तीन-चार दिन राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने और तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए आज दो जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में इस दौरान पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान-राजस्थान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन बनने और उसके असर से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण अचानक गर्मी तेज होगी। राज्य में कल भी दिनभर तेज गर्मी रही। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज बाड़मेर, जैसलमेर जिले में हीटवेव चलने की संभावना जताते हुए इसके लिए दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जो 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। इनमें 6, 7 व 8 अप्रैल को बीकानेर, श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार बीकानेर। लगातार बीकानेर में हो रही चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है।…

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक को…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई, 13 हजार से अधिक गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले