नवविवाहिता ने सास, ससुर व जेठानी को पिलाई जहरीली चाय

नवविवाहिता ने सास, ससुर व जेठानी को पिलाई जहरीली चाय

राजस्थानी चिराग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के समोना गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता ने अपने ससुर सास और जेठानी को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दियाए जिससे वे सभी बेहोश हो गए। सभी को लाकर तुरंत जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उसी विवाहिता ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे भी गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया है।

मामले को लेकर विवाहिता के पति बृजेश ने बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ललितेश मानसिक रूप से परेशान रहती थी। गुरुवार को ललितेश ने अपने ससुर पप्पू, सास और जेठानी राजकुमारी पत्नी संतोषी को जहरीली चाय पिलाई, जिससे वे अचेत हो गए। तीनों को तत्काल जिला चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को ललितेश ने स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लियाए जिसके बाद उसे भी अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाहिता ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस विवाहिता के पारिवारिक और मानसिक स्थिति की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी