शादी के लिए पटाखे लेने जा रही युवकों की कार पलटी,तीन की मौत, घायल को किया पीबीएम रैफर

शादी के लिए पटाखे लेने जा रही युवकों की कार पलटी,तीन की मौत, घायल को किया पीबीएम रैफर

बीकानेर। शादी के लिए पटाखे लेने जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक घायल हो गया है। जिसे पीबीएम रैफर किया गया है। घटना चुरू की है। जहां पर भानीपुरा थाना इलाके से युवक शादी के पटाखे लेने के लिए निकले थे। गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर खेजड़ा और आसपालसर के बीच एक घुमाव में इनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई, फिर पलटी खा गई। हादसे में मनोज चौधरी और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज जाट और पवन घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सरदारशहर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर में इलाज के दौरान पवन ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दो भाईयों सहित तीन की मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की