शहर में इस जगह चाय पीने गए स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत, स्टॉल पर अचानक बेहोश होकर गिरा

शहर में इस जगह चाय पीने गए स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत, स्टॉल पर अचानक बेहोश होकर गिरा

कोटा में 21 साल के NEET स्टूडेंट को चाय की थड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत पास ही खड़ी एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके का मंगलवार सुबह 8 बजे का है। थाना ASI अनिल कुमार ने बताया- स्टूडेंट देवकरण (21) पाली जिले के जैतपुर थाना इलाके के गढ़वाड़ा का रहने वाला था। जानकारी में आया है कि उसे हार्ट अटैक आया था। देवकरण नवंबर, 2024 में पाली से कोटा आया था। वह सेल्फ स्टडी करके नीट की तैयारी कर रहा था। वह रोज लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। आज भी वह लाइब्रेरी में पढ़ने गया। सुबह 7:15 बजे लाइब्रेरी पहुंचा। 7 बजकर 58 मिनट पर लाइब्रेरी से वापस निकला था। ASI अनिल कुमार ने बताया- वह लाइब्रेरी के पास ही स्थित चाय की थड़ी पर पहुंचा। उसने थड़ी पर बैठी महिला से चाय बनाने के लिए कहा और खुद पट्टी पर बैठ गया। महिला दुकानदार चाय बनाने लग गई। इस दौरान देवकरण बेहोश होकर पट्टी से नीचे गिर गया और बेसुध हो गया। वहां पास में ही डिस्पेंसरी पर 108 एम्बुलेंस खड़ी हुई थी। लोगों ने एम्बुलेंस से उसे एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक लग रहा है। जानकारी में आया कि देवकरण के दिल में छेद था। डेढ़ साल पहले उसका ऑपरेशन हुआ था। वह अभी भी दवाइयां ले रहा था। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार