सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद लगी भीषण आग, चचेरे भाई-बहन की मौत, 6 लोग झुलसे

सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद लगी भीषण आग, चचेरे भाई-बहन की मौत, 6 लोग झुलसे

करौली में चाय बनाते समय एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटों को काबू करने की कोशिश में दो चचेरे भाई-बहन ने अपनी जान गंवा दी। हादसे में 6 अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चटीकना मोहल्ले के बागोर वाली मस्जिद के पास मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। करौली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया- एक घर में गैस लीक से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस, डीएसबी शाखा टीम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। आग से झुलसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। थानाधिकारी ने बताया कि आग से झुलसने से मोसरिन (17) पुत्री अशफाक और नाजिम (19) पुत्र इस्लामुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। आग लगने से मुमताज पुत्री सुबराती, समीर पुत्र सुबराती, माफिया पत्नी सुबराती, नगीना पत्नी अशफाक, मनत्सा और उजमा झुलस गए। थानाधिकारी ने बताया- आग लगने से पटि्टयां चटककर गिर गई। घटना के बाद घटनास्थल और अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार