अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार,दो दोस्तों की मौत, परिवार के इकलौते बेटे थे दोनों

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार,दो दोस्तों की मौत, परिवार के इकलौते बेटे थे दोनों

राजस्थानी चिराग। पेड़ से टकराकर कार खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों रिसॉर्ट में खाना खाकर लौट रहे थे। हादसा बुधवार देर रात 11 बजे कोटा के बोरखेड़ा इलाके में हुआ। दोनों परिवार के इकलौते बेटे थे।

बोरखेड़ा थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया- चंद्रेसल और मानपुर के बीच में हादसा हुआ है। इसमें गौरव खींची (25) और राहुल मीणा (25) की मौत हो गई। दोनों कोटा के दुर्गा नगर, पूनम कॉलोनी के रहने वाले थे। तीन महीने पहले ही गौरव कनाडा से एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके लौटा था। उसका दोस्त राहुल मीणा दुर्गा नगर (कोटा) में लाइब्रेरी चलाता था। राहुल मूल रूप से बूंदी जिले के हिंडोली तहसील के पेच की बावड़ी का रहने वाला था।

गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे दोनों
बुधवार की रात गौरव और राहुल तुलसी रिसॉर्ट में खाना खाने गए थे। वहां से लौटने के दौरान 120 फीट रोड पर उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया। कार पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई। दोनों गाड़ी में फंस गए थे। हादसा रिसॉर्ट से करीब 500 आगे चलकर हुआ। उस इलाके से कुछ महिलाएं निकल रही थीं। उन्होंने कुछ राहगीरों को रुकवाया और दुर्घटना की जानकारी दी।

उनमें गौरव का एक रिश्तेदार भी था। भीड़ देखकर वह रुक गया। उसने गौरव की पहचान की और उसके परिवार वालों को सूचना दी। दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों को अंदरूनी चोटें आई थीं।

  • Related Posts

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना बीकानेर। बज्जू पुलिस और खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई…

    You Missed

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम