शहर में इस वकील की कार को जलाया, ज्वलनशील पदार्थ लेकर घर पहुंचे 2 बदमाश

शहर में इस वकील की कार को जलाया, ज्वलनशील पदार्थ लेकर घर पहुंचे 2 बदमाश

जयपुर में 2 बदमाशों ने वकील के घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 2 बदमाश हाथों में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर कार के पास पहुंचे। फिर उन्होंने कार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर उसे आग लगा दी। जैसे ही कार में आग लगी और धमाका हुआ, दोनों बदमाश मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए । दरअसल, वारदात गुरुवार देर रात खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके में हुई। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खोह नागोरियान के गोविंद नगर में रहने वाले एडवोकेट मनीष शर्मा (48) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।। मनीष शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ गोविंद नगर में रहते हैं और रोज की तरह गुरुवार रात को भी उन्होंने अपनी कार घर के सामने रोड किनारे पार्क की थी। देर रात अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि उनकी पार्क की हुई कार से आग की लपटें उठ रही थीं। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ बन चुकी थी।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा