भाभी के इश्क ने ली देवर की जान, जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल…

भाभी के इश्क ने ली देवर की जान, जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल…

कोटा जिले के रानपुर थाना क्षेत्र के डोल्या गांव में शुक्रवार को एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया। जंगल में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भंवरलाल भील के रूप में हुई है, जो जंगल में गोंद तोड़ने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर उसका शव मिला, जिसके पैर बेल्ट से बंधे हुए थे और सिर पर डंडे से हमले के निशान थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भंवरलाल अपने बड़े भाई की अनुपस्थिति में भाभी के साथ ही रह रहा था। मृतक के चाचा की रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी भाभी का गांव के ही युवक हेमराज से दो साल से अफेयर था। भंवरलाल को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया। इस कारण उसकी हेमराज से कहासुनी और झगड़ा भी हुआ। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते हेमराज ने अपने दोस्त बबलू के साथ मिलकर भंवरलाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत